पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? Earth Day 2020
World Earth Day 2020 : हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल 2020 को पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जायेगा| इस खास मोके पर आपके लिए पृथ्वी दिवस का महत्व (World Earth Day Importance) जानना बहुत ही जरुरी है| इस लेख में दी गयी जानकारी के आधार पर आप पृथ्वी दिवस पर निबंध (Essay on World Earth Day in hindi) भी लिख सकते है|
प्रथम पृथ्वी दिवस कब मनाया गया?
क्या आप जानते है कि पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई? पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, 1970 को आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा करना था। इस तारीख को, 2 करोड़ अमेरिकियों ने सड़क पर उतरकर पर्यावरण-जागरूक समाज के पक्ष में विरोध किया|
आज इस पर विश्वास करना कठिन है, लेकिन उस समय कई लोगों को पर्यावरण के गंभीर मुद्दों-जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, रासायनिक प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण लेकर जंगल के नुकसान तक की जानकारी नहीं थी।
आज के समय में यह एक लोकप्रिय दिन बन गया है| क्योकि यह दिवस एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में शुरू हुआ लेकिन अब कई समुदाय एक साथ इकट्ठा होकर कूड़े को साफ करने, पेड़ लगाने या प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने में साथ दे रहे है |

पृथ्वी दिवस कब है?
पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है |यह आर्बर डे के निकट है,जो अप्रैल में अंतिम शुक्रवार को आता है। आर्बर डे के दिन सभी लोग पौधे लगाते है|
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
जैसा की हम सब जानते है की संपूर्ण सौर मंडल में फ़िलहाल पृथ्वी पर ही जीवन संभव है| लेकिन मनुष्य द्वारा लगातार पृथ्वी पर प्रदुषण बढ़ता ही जा रहा है| संभव है की हम पृथ्वी पर प्रदुषण इतना बढ़ा दे की फिर यहाँ का वातावरण हमारे लिए अनुकूल न रहे|
इन सारी बातो का पृथ्वी पर मौजूद सभी लोगो का जानना और समझना बहुत ही जरुरी है| इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर पृथ्वी दिवस की स्थापना की गयी थी| ताकि सभी लोग पृथ्वी पर बढ़ रहे प्रदुषण और उस से होने वाले नुकसानों को समझे और उसे रोकने के लिए हर संभव काम करे|